Chakka Jam: चक्का जाम के बीच एक्शन में दिल्ली पुलिस, राज्यों में छापेमारी कर

आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रही। कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों आज देशभर में चक्का जाम रहा। अलग-अलग राज्यों में किसान चक्का जामकर सरकार के सामने अपनी मांगे रखी है। दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा की जांच पड़ताल जारी है।
इस बीच देशभर में किसानों के चक्का जाम के बीच दिल्ली पुलिस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर छापेमारी की है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने 26 जनवरी हिंसा मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर दिल्ली के बुराड़ी और लालकिले में हिसा का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने यह छापेमारी ऐसे समय में की है जब 26 जनवरी के दिन लालकिले पर हुई हिंसा का तोड़ने की बात कर रहे हैं।
गौरतलब है कि कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों ने आज देशभर में चक्का जाम किया है। अलग-अलग राज्यों में किसान चक्का जामकर सरकार के सामने अपनी मांगे रखी है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि 6 फरवरी को सिर्फ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। इन दो राज्यों और दिल्ली को छोड़कर पूरे देश में चक्का जाम होगा। बता दें कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली हिंसा के बाद अब किसानों ने आंदोलन को धार देने के लिए आज तीन घंटे का देशव्यापी चक्का जाम बुलाया है। नए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में आज चक्का जाम किया है।