धर्म-कर्म: 12 को जाएगी शिवाड धाम यात्रा

गंगापुरसिटी। यहां से शिवाड धाम के लिए 12 सितम्बर को बस यात्रा कर्मचारी कॉलोनी से प्रस्थान करेगी। यात्रा मंडल के व्यवस्थापक एडवोकेट कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि गंगापुरसिटी से सुबह ७ बजे रवाना होकर यात्री सुबह 10 बजे चौथ का बरवाडा पहुंचेंगे। यहां चौथ माता के दर्शन करने के बाद दोपहर 12 बजे यात्रा शिवाड धाम पहुंचेगी। पूजा-अर्चना के बाद अपराह्न 4 बजे भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारी प्रदान की गई। इस मौके पर यात्रा मंडल सदस्य पंडि़त जयगोविन्द शर्मा, वीरेन्द्र कुमार जंगम, मंगतीलाल गुप्ता, वेदप्रकाश शर्मा, गोविन्द प्रसाद बंसल, हरीश कालरा, महेन्द्र कुमार गोयल, रामभरोसी हलवाई, पुरुषोत्तम अग्रवाल आदि मौजूद थे।

READ MORE: Joint Director School Education ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

खाटू धाम की पदयात्रा 9 को जाएगी
गंगापुरसिटी। श्रीश्याम प्रेम मंडल के तत्वावधान में खाटू नरेश की ध्वजा पदयात्रा 9 सितम्बर को प्रस्थान करेगी। यात्रा से जुड़े नंदकिशोर धोलेटा ने बताया कि यात्रा सुबह 8.15 बजे पंचायत समिति स्थित ममलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पदयात्रा खाटू धाम के लिए रवाना होगी। पदयात्रा में जाने के इच्छुक 7 सितम्बर तक गिरधारी महोली, रवि पुजारी, मुनमुन चोटी, अनिल कंजोली व गणेश सोनी से सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। यात्रा में जाने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगी होना अनिवार्य है।