डाइट के प्रभाग अध्यक्ष चन्द्रकेश सिंघल को मिला ‘इन्टरनेशनल एजुकेशन अवॉर्ड 2022

करौली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट करौली के प्रभाग अध्यक्ष एवं पूर्व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चन्द्रकेश सिंघल को ‘इन्टरनेशनल एजुकेशन अवॉर्ड 2022Ó से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें 30 दिसम्बर को गुडग़ांव स्थित होटल हयात रिजेन्सी में आयोजित इन्टरनेशनल कॉन्फ्रेंस में रोमानिया की एजुकेशन चांसलर एंजेला मर्केल ने भव्य समारोह मे प्रदान किया।
इस अवार्ड हेतु उन्हें बेस्ट लीडरशिप इन एजुकेशनल मैनेजमेन्ट एण्ड एडमिनिस्ट्रेशन की श्रेणी एवं उनके शैक्षिक प्रबंधन एवं लीडरशिप के क्षेत्र में की गई महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए चयन किया गया था। अभी हाल ही में चन्द्रकेश सिंघल ने 28 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक आईआईटी दिल्ली में अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 13वें एजुकार्निवल 2022 में भाग लिया एवं राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व किया। बेहद सादगीपूर्ण, आकर्षक एवं अनुशासन प्रिय व्यक्तित्व के धनी सिंघल राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षिक योजनाएं प्रबंधन, प्रशासन एवं लीडरशिप की अनेकों कॉन्फ्रेंस एवं सेमिनार में अपना व्याख्यान दे चुके हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में शैक्षिक संस्थानों के विकास में समुदाय की सहभागिता विषय पर हैदराबाद, तैलंगाना में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
सिंघल ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशनल प्लानिंग एण्ड एडमिनिस्ट्रेशन की और से दिल्ली में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वर्ष 2021 में इन्होंने विश्व शैक्षिक शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में भाग लिया। इसके अलावा उन्होंने गुण्टूर, आन्ध्रप्रदेश, NEERI शिलांग, एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इण्डिया बंगालूरू में भी कोविड 19 के संदर्भ में अपना पेपर प्रस्तुतीकरण किया है। सिंघल राज्य स्तर पर स्थापित स्टेट लीडरशिप एकेडमी में संदर्भ व्यक्ति है। अन्र्तराष्टीय स्तर पर जापान, बाली एइण्डोनेशिया में पेपर प्रस्तुतीकरण पर इन्हें गणतन्त्र दिवस पर विशिष्ट सेवाओं के लिए श्रीमान जिला कलेक्टर करौली द्वारा सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त इन्हें सामाजिक कार्यकर्ता सुरक्षा पेंशन महाभियान में उत्कृष्ट कार्य हेतु उपजिला कलेक्टर गंगापुर सिटी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा इन्हें एजुकेशन आइकॉन अवार्ड 2022, HOD ऑफ द ईयर 2022, बेस्ट अचीवमेंट इन द एजुकेशनल मैनेजमेंट एण्ड लीडरशिप अवार्ड 2022, इंटरनेशनल लीडरशिप अवार्ड 2022 भी मिल चुका है। सिंघल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने स्टाफ साथियों, परिवारजनों एवं मित्रों को देते हुए बताया कि इस सम्मान को प्राप्त करते हुए उन्हें बेहद खुशी है। वे सभी के सहयोग से अपने प्रदर्शन को और भी बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे। सिंघल 2 से 3 फरवरी 2023 को शिलांग स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, NEP 2020 के परिपेक्ष्य में प्रतिस्पर्धा एवं अनुभव आधारित शिक्षा प्रणाली विषय पर अपना पेपर प्रस्तुतीकरण करेंगे।