दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का शपथ ग्रहण समारोह आज

गंगापुर सिटी. दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज दिगंबर जैन मंदिर नसिया जी प्रांगण में शाम 4 बजे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। ग्रुप के निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र जैन पांड्या ने बताया कि रविवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वर्ष 2021-22 के लिए चुने गए नए पदाधिकारी जिसमें विमल कुमार गोधा अध्यक्ष, डॉ. मनोज जैन महामंत्री एवं कृष्ण कुमार जैन केशियर पद की शपथ लेंगे। साथ ही कार्यकारिणी के सदस्यों एवं ग्रुप के सदस्यों को भी शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान स्थापना दिवस समारोह भी मनाया जाएगा। साथ में गत वर्षों की गतिविधियों के ऊपर भी चर्चा की जाएगी।