दुमका में पत्थर खदान मालिक से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला उजागर, तीन आरोपी गिरफ्तार

Dumka Extortion Case: झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में पत्थर खदान मालिक से ₹50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खैरवार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

📅 घटना की पृष्ठभूमि

Dumka Extortion Case

23 सितंबर को अज्ञात अपराधियों ने खदान मालिक राम सोरेन से रंगदारी की मांग की और धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर उन्हें गोली मार दी जाएगी। शिकायत दर्ज होने के बाद बीएनएस की धारा 308(5) के तहत मामला संख्या 107/2025 दर्ज किया गया।

👮‍♂️ पुलिस की कार्रवाई

एसपी खैरवार ने एसडीपीओ विजय कुमार महतो के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी इनपुट और खुफिया जानकारी के आधार पर छापामारी की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया:

  • बड़का मुर्मू (27 वर्ष, निवासी शिमला, पो0-ढाका)
  • लखीराम मुर्मू उर्फ बाबु कुड़ा उर्फ हुक्कु (33 वर्ष, निवासी भोक्तानडीह, खाडुकदमा)
  • जोसेफ हेम्ब्रम उर्फ ताला उर्फ दारोगा (30 वर्ष, निवासी भोक्तानडीह, खाडुकदमा)

🗣️ आरोपियों ने कबूला जुर्म

पूछताछ में आरोपियों ने रंगदारी मांगने और धमकी देने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल धमकी देने में किया गया था।

Read More: एशिया कप 2025: भारत ने जीता फाइनल, लेकिन ट्रॉफी लिए बिना लौटी टीम इंडिया

🚨 पुलिस का सख्त संदेश

Dumka Extortion Case

एसपी खैरवार ने कहा, “दुमका में भय और आतंक फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पत्थर खदान व्यवसायियों और आम नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है।