
गंगापुरसिटी। भाजपा की ओर से संचालित जन जागरण अभियान के तहत अग्रसेन कॉलोनी, गणेश मील, त्रिलोक नगर, लाटा हाऊस, बन्दरिया बालाजी, शुभ लक्ष्मी मील, श्रीनिवास मील, गाधीं नगर, उदेई मोड, बैंक कोलोनी के नागरिकों की बैठक हुई। इस दौरान पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि बिजली व पेयजल की सुविधा जनता के लिए आवश्यक व अनिवार्य हैं। शहर के आमजन को इन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी पीडि़त होना पड़ रहा है। यह बड़ा गंभीर विषय है। प्रशासनिक अधिकारियों व जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा इस बारे में ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि सभी को राहत मिले। सभापति शिवरतन गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक विनोद अटल, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना व अन्य भाजपा पदाधिकारियों द्वारा बिजली-पानी की समस्या से आमजन को हो रही परेशानी को लेकर विचार व्यक्त किए। संचालन विष्णु गुरुजी ने किया। इस मौके पर मिथलेश व्यास, अशोक गुप्ता, सावित्री शर्मा, बबलू चौधरी, सुनील विजयवर्गीय, शिवदयाल जोशी, शारदा शर्मा, सीता बोहरा, राधामोहन बोहरा, महेंद्र बोहरा, मुकेश बोहरा, सरोज गर्ग, मनोहर लाल शर्मा, सपना शर्मा, मीना बंसल, सन्तरा बैरबा, मुकेश बैरवा, अरविंद, परसादी बैरवा, आशा गुप्ता, सलीम खान, शबीना बानो, नूरजहां आदि मौजूद थे।
ओमप्रकाश सर्व सम्मति से अध्यक्ष घोषित
गंगापुरसिटी। पदयात्रा समिति गढमोरा कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। सुनील सैन ने बताया कि इस दौरान अध्यक्ष लड्डूलाल मंडरायल ने पद से त्याग पत्र प्रस्तुत किया। इस पर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। आगामी पदयात्रा के लिए ओमप्रकाश चौडागांव वाले को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया। समय कम होने के कारण पूर्व कमेटी को यथावत रखा गया। साथ ही पदयात्रा का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए देखें…WEBSITE LINK: http://badhtikalam.com/