Faremrs Protest: किसानों को रोकने के लिए सड़कों पर लगाई कीलें, कई लेयर की कर दी बैरिकेडिंग

दिल्ली की सीमाओँ पर पिछले दो महीने से किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली हिंसा के बाद राकेश टिकैत के आंसुओं ने किसान आंदोलन में जान फूंक दी है। इसके बाद से गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की बड़ी संख्या एकत्रित हो गई। इस बीच पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है।
सिंघु बॉर्डर के बाद अब दिल्ली पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। सोमवार को टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने सड़क को खोदकर गड्ढों के अंदर कीलें और सरिया लगवा दिए। प्रशासन 26 जनवरी की तरह दोबारा किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोका जा सके। दिल्ली पुलिस ने सिंघु और टिकरी बोर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसानों को रोकने के लिए मल्टी लेयर बैरिकेंडिंग की गई है। मेरठ एक्सप्रेस-वे को पूरी तरह से सील कर दिया है। गाजीपुर जाने वाले रास्ते पर बसों को खड़ा कर दिया गया है। वहीं गाजीपूर से अक्षरधाम होते हुए प्रगति मैदान जाने वाले रासते पर पत्थरों के बैरिकेड्स लगाए गए हैं।
किसानों को रोकने के लिए एनएच 9 को बंद कर दिया गया है। गणतंत्र दिवस पर ट्रैकर रैली हिंसा को हुई चूक के बाद से पुलिस अब कोई कमी नहीं छोड़ रही है। बता दें कि कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसान अड़े हैं। वहीं सरकार इन कानूनों में संसोधन करने की बात कह रही है।