किसानों का चक्का जाम, दिल्ली एनसीआर में 50 हजार सुरक्षाबलों की तैनाती

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में आज चक्का जाम होगा। तीन घंटे के चक्का जाम में किसी अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रही है। इसका असर दिल्ली में नहीं होगा फिर भी एहतियात के तौर पर 50 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 12 मेट्रो स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है। किसान नेताओं ने कहा कि इंटरनेट बैन और किसानों के शोषण के खिलाफ यह चक्का जाम हो रहा है। वहीं दिल्ली पुलिस ने किसानों से निपटने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है।

दिल्ली का लाल किला, इंडिया गेट जैसे स्थानों पर बाजारों और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम ऐलान किया है। इसे देखते हुए किसान संगठन देशभर में आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे। किसानों के चक्का जाम के ऐलान के बाद दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। कई जगह प्रदर्शनों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होगा। इस चक्का जाम के लिए किसानों को दिल्ली की सीमा पर नहीं बुलाया गया है बल्कि अपने-अपने इलाकों में प्रदर्शन करेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि 6 फरवरी को सिर्फ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। इन दो राज्यों और दिल्ली को छोड़कर पूरे देश में चक्का जाम होगा। बता दें कि उपद्रिवयों ने किसनों की ट्रैक्टर रैली में घुसकर 26 जनवरी को जमकर उत्पात किया था।