Farmers Protest: रिहाना, मीना के ट्वीट बाद भारत सरकार ने क्या कहा, जानिए यहां सब कुछ

दिल्ली से सटी सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। अब ये आंदोलन दुनियाभर में सुर्खियां बटोरने लगा है। किसान आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ट्वीट के बाद भारत सरकार ने बिना किसी का नाम लिए टिप्पणी की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सोशल मीडिया पर बड़ी हस्तियों को जिम्मेदारी पूर्वक व्यवहार करना चाहिए।
इससे पहले अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस, पर्यावरण विद ग्रेटा थनबर्ग, पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा और पॉप सिंगर रिहाना ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया है।

रिहाना ने ट्वीट कर लिखा कि इस बारे में कोई बात क्यों नहीं कर रहा है। इसके बाद से इंटरेनशनल सेलेब्रिटी लगातार किसान आंदोलन के समर्थन में अपनी राय दे रहे हैं। स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेट थनबर्ग ने भी किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। ग्रेटा ने कहा हम किसान आंदोलन साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। मीना हैरिस ने ट्वीट कर लिखा है कि यह कोई संयोग नहीं है कि एक महीने में दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र पर हमला हुआ था। अब हम सबसे बड़ी आबादी वाले लोकतंत्र पर हमला होते देख रहे हैं। ये एक दूसरे से जुड़ा हुआ है।

रिहाना के ट्वीट पर कंगना रानौत ने लिखा है कि कोई भी किसान आंदोलन के बारे में बात नहीं कर रहा है क्योंकि वे किसान नहीं, आतंकवादी है जो भारत को तोड़ने की कोशिश में लगे हैं।किसान एकता मोर्चा ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर रिहाना को शुक्रिया कहा है।