Farmers Protest: आंदोलनजीवी होने पर छिड़ी सियासत, राहुल बोले-क्रोनी जीवी बेच रहा देश

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश को आंदोलजीवियों से सावधान रहना चाहिए। पीएम ने राज्यसभा को बताया कुछ लोग विरोध प्रदर्शन के लिए जीते हैं। वे एक नया आंदोलन शुरू करने के तरीकों की तलाश करते रहते हैं। देश को इनसे जागरूक होने की जरूरत है।
बुधवार को पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज खुद को आंदोलनजीवी बताया है। साथ ही कहा कि इसे तारीफ के तौर पर रखना चाहिए। पी चिदंबरम ने लिखा कि मैं एक अभिमानी आंदोलनजीवी हूं। महात्मा गांधी भी आंदोलनजीवी थे। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज Crony-जीवी शब्द को लेकर ट्वीट किया है। सोमवार को पीएम मोदी ने सोमवार को तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों आंदोलन के संदर्भ में आंदोलनजीवी शब्द का इस्तेमाल किया था। प्रधानमंत्री के द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द का कई लोगों ने स्वागत किया है।
मेघालय और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने सोमवार को ट्वीट कर इसे शानदार शब्द कहा। कई राजनेताओं, लेखकों और ट्विटर यूजर्स ने आंदोलनजीवी शब्द को सम्मान के तौर पर लिया है। बता दें कि केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले दो महीने से आंदोलन कर रहा है। इस बीच गणतंत्र दिवस को ट्रैक्टर रैली हिंसा से लेकर देशव्यापी चक्का जाम के जरिए मोदी सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की गई।

READ MORE: सहारनपुर किसान महापंचायत में बोली प्रियंका गांधी: सत्ता में आते ही तीनों कृषि कानून खत्म कर देंगे