सहारनपुर किसान महापंचायत में बोली प्रियंका गांधी: सत्ता में आते ही तीनों कृषि कानून खत्म कर देंगे

2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन चुनावों से पहले किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस खुलकर उतर आई है। जय जवान जय किसान के साथ सहारनपुर से 10 फरवरी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसान महापंचायत को संबोधित किया है। बड़ी संख्या में महापंचायत में उमड़े किसानों को प्रियंका ने संबोधित किया। अब 13 तारीख को मेरठ की महापंचायत में राहुल गांधी और प्रियंका दोनों ही मौजूद रहेंगे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो तीनों कृषि कानूनों को खत्म कर दिया जाएगा। आज सहारनपुर में किसान महापंचायत को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने संबोधित किया।

NEWS MORE: देश के इतिहास में पहली बार किसी विधानसभा में संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों का हुआ वाचन

प्रियंका ने 1955 में जवाहर लाल नेहरू ने जमाखोरी के खिलाफ कानून बनाया था लेकिन इस कानून को बीजेपी ने खत्म कर दिया है। केंद्र सरकार के नए कानून अरबपतियों की मदद करेगा और किसानों की उपज का मूल्य तय करेंगे। बुधवार को सहारनपुर में प्रियंका गांधी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ उमड़ी। पंचायत में हिस्सा लेने से पहले उन्होंने शाकुंभरी देवी मंदिर के दर्शन किए।
इसके बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि जो नए कृषि कानून सरकार ने बनाए हैं वो काले कानून हैं जो किसानों को मारना चाहते हैं। पहला कानून बीजेपी के नेतृत्व के पूंजीपति मित्रों के लिए जमाखोरी के दरवाजे खोलेगा। बता दें कि दरअसल, उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। यूपी में 120 सीटों पर जाटों और किसानों का दबदबा है। ऐसे में जाट और किसान आगामी चुनाव पर असर डाल सकते हैं।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US