Farmers Protest Updates: राकेश टिकैत बोले- इंडिया गेट के पार्क में चलेगा किसानों का ट्रैक्टर

नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। इस बीच भारतीय किसान नेता राकेश टिकैत ने धमकी दी है कि अगर कृषि कानूनों को को सरकार वापस नहीं लेती है तो इस बार वे इंडिया गेट के पार्क में ट्रैक्टर चलाएंगे। टिकैत ने कहा कि किसानों की तरफ से खुली चुनौती है कि सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए तो बड़ी-बड़ी कंपनियों के गोदाम ध्वस्त करने का काम भी देश का किसान करेगा। इसके लिए संयुक्त मोर्चा जल्द तारीख तय करेगा।

सीकर जिले में संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि अगर केंदर् सरकार ने कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो इस बार संसद घेरने का ऐलान होगा और चार लाख नहीं 40 लाख ट्रैक्टर जाएंगे। टिकैत ने मंगलवार को संसद घेरने के बीत कहते कहा कि किसान वहीं जुताई कर फसल उगाएगा।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Budget 2021: अगले वर्ष से कृषि बजट अलग से होगा प्रस्तुत, ब्याज मुक्त मिलेगा फसली ऋण

गौतलब है कि दिल्ली बॉर्डर पर पिछले तीन महीने से किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे किसान लगातार आंदोलन कर रहै हैं। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांगो को लेकर किसान अड़े हुए हैं। दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद आंदोलन फिर से तेज करने की तैयारी है। की गति धीमी पड़ी थी। वहीं राकेश टिकैत के आंसुओं ने आंदोलन में जान फूंकी। इसके बाद पश्चिमी यूपी से लेकर पंजाब-हरियाणा से लेकर राजस्थान तक में किसानों की महापंचायतें लगातार जारी है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US