मुख्यमंत्री सलाहकार व विधायक रामकेश के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन

करौली जाने के दौरान किया गया अभिनंदन
बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता
गंगापुर सिटी।
करौली जाने के दौरान सोमवार को डिबस्या रोड स्थित पेट्रोल पम्प पर विधानसभा अध्यक्ष सी. पी. जोशी सहित मंत्री लालचंद कटारिया व राजेन्द्र यादव का अभिनंदन किया गया।
मुख्यमंत्री सलाहकार व विधायक रामकेश मीना के नेतृत्व में कांगे्रस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष जोशी सहित कृषि मंत्री लालचंद काटारिया, गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव का अभिनंदन किया गया।
प्रदेश कांगे्रस कमेटी सदस्य मुकेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सलाहकार व विधायक रामकेश मीना के नेतृत्व में कांगे्रस कार्यकर्ताओं सहित ब्राह्मण समाज, वैश्य समाज, बैरवा समाज, जाट समाज, सैनी समाज, मुस्लिम समाज, व्यापार मंडल, रीको संघ पदाधिकारी व प्रतिनिधियों की ओर से अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष व मंत्रियों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस कमेटी सदस्य अब्दुल बहाव, उपक्रमी संगठन के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद गुप्ता, व्यापार मंडल के गिरधारी धोलेटा, गोविन्द गुप्ता, डॉ. एस. एन. शर्मा, अनवार अली काजी, मईन अहमद, शेरसिंह चौधरी, कमल पटेल, रामसहाय माली, रामकेश सैनी, पवन मीना, कैलाश मीना, वीरेन्द्र अग्रवाल, रविकांत मिश्रा, कालूराम मीना आदि मौजूद थे।