Tamil Nadu विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में आग, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

तमिलनाडु के विरुधुनगर की एक पटाखा फैक्ट्री  (firecracker factory) में शुक्रवार को दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। इस आग की घटना में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन को दी। सूचना के बाद पहुंची दमकल की गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इस बीच 8 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। वहीं हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को इत्तला कर दी है। आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री में आग से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई, पहले जानकारी आई थी कि इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने घटना को लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा, “तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग के पीड़ितों के प्रति हार्दिक संवेदना। यह सोचकर भी दिल दहल जाता है कि अभी भी कई लोग अंदर फंसे हुए हैं। मैं राज्य सरकार से तत्काल बचाव, सहायता और राहत प्रदान करने की अपील करता हूं।”

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US