जरूरतमंदों को भोजन वितरण और गायों को खिलाया हरा चारा

गंगापुर सिटी। कोरोना महामारी में जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही श्याम रसोई से भौमिया विकास समिति द्वारा जरूरतमंदों के लिए प्रतिदिन की तरह शनिवार को 400 भोजन के पैकेट शहर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंदों, असहाय लोगों को वितरित किए गए। इस कार्य में पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सुरेश चंद सिंघल, कमलेश खिदरपुर, विजय गोयल, श्याम प्रेमी-भोमिया प्रेमी पुरुषोत्तम टल्लन, नवीन आरओ, बनी प्रजापत, भरत गुर्जर, रामेश्वर गर्ग, चन्दू दलाल, सुभाष गोयल, शंभू भगत, चेतन गोयल, अनिल, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बत्तीलाल प्रजापत आदि ने सहयोग किया।
भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद के साथियों ने भौमिया बाग पर आकर भोजन कार्य की प्रशंसा की तथा सुरेश चंद सिंघल और पुरुषोत्तम टल्लन का साफा माला पहनाकर एवं कार्यकर्ताओं को दुपट्टा भेंटकर सभी का स्वागत किया। इसी क्रम में श्याम परिवार गंगापुर सिटी ने शहर में विचरण करने वाली गायों को 250 किलो हरा चारा खिलाया। चारा वितरण में विनोद पुजारी, संजय ठीकरिया, मोहित चोटी, नंदकिशोर धौलेटा, रामू सुनार, गणेश सोनी ने सहयोग किया। दूसरी और दिलीप सिंह पेट्रोल पंप पर दीपक सिंह नरूका के नेतृत्व में 500 किलो हरी सब्जियां गायों को खिलाई गई। इस कार्य में अनुज जैन, नरेंद्र जैन, जितेंद्र नरूका, मोहित गर्ग, सुधीर शर्मा आदि ने सहयोग किया।