पूर्व मुख्यमंत्री राजे का मनाया जन्मदिवस

गंगापुर सिटी। नहर रोड़ स्थित विनायक वाटिका में भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल गंगापुर शहर के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा राजस्थान प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मिठाई खिलाकर मनाया गया।
भाजपा शहर मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे के अच्छे स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर शहर मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा उर्फ पुजारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, रामसिंह खटाना, मिथलेश व्यास, गोपाल धामोंनिया, जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित, जिला महामंत्री मनोज बंसल, भाजयुमो अध्यक्ष विष्णुकांत, विष्णु गुरुजी, वेदप्रकाश सोनवाल, राजेन्द्र सहजपुरा, गोविंद गुप्ता, कमलेश महावर, महिला कार्यकर्ता सावित्री शर्मा, दीपा गुप्ता, अंजू जाटव और सैकड़ों भाजपाई उपस्थित रहे।