संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडर की प्रतिमा पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने किया माल्यार्पण

खबर की वीडियो देखने के लिए क्लिक करें… https://youtu.be/trtMdsa-Td4

गंगापुर सिटी। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने बजरिया पहुंचकर विश्राम गृह के बाहर स्थापित डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही उन्होंने डॉ. अम्बेडकर के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर शहर मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, नगर परिषद उपसभापति दीपक सिंहल, पार्षद वेद प्रकाश सोनवाल, पूर्व पार्षद अंजू जाटव, गोपाल धामोनिया सहित अनेक लोग मौजूद थे।

डाक विभाग के संसाधनों का किया जा सकेगा उपयोग
सवाई माधोपुर।
जिला कलेक्टर रसद नन्नूमल पहाड़िया ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति श्रृंखला को बनाये रखने के लिए डाक विभाग के संसाधनों को उपयोग में लेने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने बताया कि डाक विभाग द्वारा उनके वाहन, पोस्टमेन की सेवाऐं राज्य सरकार को उपलब्ध करवाने की सहमति दी है। कलेक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे डाक विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर उनके वाहन एवं अन्य संसाधन खाद्य वस्तु आपूर्ति श्रृंखला बनाये रखने, आवश्यक वस्तुए एवं अन्य सहायता घर-घर उपलब्ध कराने हेतु उपयोग में ले। यदि आवश्यक हो तो डाक विभाग के संसाधनों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत अधिगृहित कर लिया जाये।