आर्थिक साझेदारी से लेकर वैश्विक सहयोग तक, टोक्यो में हुआ भव्य स्वागत

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे, जहां उनका भारतीय प्रवासी समुदाय ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने इंडिया-जापान इकोनॉमिक फोरम में भाग लिया, जहां उनके साथ जापान के प्रधानमंत्री शिंजेरू इशिबा भी मौजूद रहे। मोदी ने जापानी कारोबारियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि भारत टैलेंट का पावरहाउस है और जापान टेक्नोलॉजी का, दोनों मिलकर नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

Read More : कोटा के सांगोद में युवक ने जहर पीकर दी जान, शराब की लत बनी वजह

🤝 जापान यात्रा के मुख्य बिंदु

  • उद्देश्य: भारत-जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को नए आयाम देना
  • फोकस क्षेत्र: आर्थिक सहयोग, निवेश, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर, क्लीन एनर्जी
  • जापानी कंपनियों को आमंत्रण: मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप्स और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के लिए
  • सभ्यतागत संबंध: सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जुड़ाव को सुदृढ़ करने का अवसर
  • फोरम में भागीदारी: भारत-जापान बिजनेस लीडर्स के साथ संवाद, नई साझेदारियों की घोषणा