उत्साह व उमंग के साथ मनाया गणगौर पर्व

जिला अग्रवाल और तहसील महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

गंगापुर सिटी। जिला अग्रवाल महिला मंडल और तहसील महिला मंडल के तत्वावधान में राजस्थान के सांस्कृतिक पर्व गणगौर को उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
जिला महामंत्री रेनू आर्य ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अग्रसेन महाराज जी पर दीप प्रज्वलन से हुई। गणगौर पूजा का उत्साह चरम पर रहा। महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सोलह श्रंगार कर सभी महिलाएं गणगौर बनी और सुंदर-सुंदर मंगल कलश सजा गए। भगवान शंकर और पार्वती के रूप में गणगौर और ईसर जी की प्रतिमा का श्रृंगार कर सजाया गया। महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश लेकर गीत गाते हुए गणगौर माता की पूजा-अर्चना की। मंडल की सभी महिलाओं ने लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया।
तहसील अध्यक्ष रीना मित्तल और सुनीता गुप्ता, अंजू जिंदल ने लोकगीत सुनाकर सभी का मन मोह लिया।
गणगौर के इस महोत्सव में महेश पट्टी वाले और उनकी धर्मपत्नी रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि गंगापुर में जिला अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा पीढ़ी दर पीढ़ी चले आ रहे इन पारंपरिक त्यौहारों को मनाते रहना चाहिए, खासकर महिलाओं को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए जिससे कि आगे की पीढिय़ां भी इन त्योहारों के महत्व को समझ कर इन्हें लगातार अपने जीवन में अपनाते रहें।
साथ ही महेश पट्टी वालों के द्वारा सभी महिलाओं को बोरला सुहाग बतौर वितरित किया गया।
रेनू आर्य ने सुहाग के रूप में मेहंदी सभी महिलाओं बांटी। इस अवसर पर मंडल की सभी महिलाओं ने अपने-अपने पतियों के नाम लेकर दोहे सुनाए। जिससे त्योहार का माहौल और रंगीन हो गया। गणगौर सेल्फी कॉर्नर भी सजाया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने इस त्यौहार को यादगार करने के लिए अपने अपने फोटो बनवाए।
जिला कोषाध्यक्ष मंजू मंगलम द्वारा गणगौर महोत्सव पर कविता सुनाई गई। मंडल की संरक्षक सरोज गर्ग द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर अधिक संख्या में महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। सभी में उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम संयोजक अनीता पंसारी, प्रेरणा मंगल और सुमन बंसल के द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस तरह के कार्यक्रमों से प्रेरित होकर जिले में कई महिलाओं ने अपनी ज्वाइनिंग करवाई। उन सभी महिलाओं का दुपट्टा, माला पहनाकर स्वागत किया गया।
संगठन की जिला अध्यक्ष रेखा गर्ग ने कहा कि जिला अग्रवाल महिला मंडल हर त्यौहार को बड़े धूमधाम और अनोखे तरीके से मनाता आ रहा है।
अग्रवाल भवन ट्रस्ट अध्यक्ष जितेन्द्र बुकसेलर ने भी कार्यक्रम की सराहना की।
इस अवसर पर अग्रवाल महिला सेवा समिति अध्यक्ष संजना मित्तल, मिर्जापुर महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता आर्य, तहसील महामंत्री शकुन्तला गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रजनी सिंघल, मंजू मेडी, मिथलेश मित्तल सभी पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहे।