
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एसआई भर्ती परीक्षा रद्द होने के मामले में राज्य सरकार और भाजपा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के सामने परीक्षा को बचाने की बात करती है, लेकिन हाईकोर्ट में एफिडेविट देकर रद्द करने की पैरवी करती है। गहलोत ने रीट परीक्षा का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पूरी परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित की थी, जिससे विश्वास बहाल हुआ।
⚖️ पेपरलीक और कानून पर गहलोत के बयान
- राजस्थान में सबसे सख्त कानून:
- 10 करोड़ जुर्माना, उम्रकैद, संपत्ति कुर्क
- SOG में एंटी चीटिंग सेल का गठन
- RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा की गिरफ्तारी, पद पर रहते हुए
- 2021 में महेंद्र कुमावत की अध्यक्षता में कमिटी बनाई गई
Read More : भक्ति, नृत्य और जयकारों से गूंजा करौली
👥 राजनीतिक तंज और आरोप
- किरोड़ी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल पर तंज:
- “दोनों दोस्त हैं, हेलीकॉप्टर लेकर घूमे, सरकार गिराने की कोशिश की”
- “टीवी पर झगड़ रहे हैं, जनता क्या सोचेगी?”
- भाजपा राज में RPSC मेंबर की नियुक्ति पर सवाल
📉 बेरोजगारी और पेपरलीक का राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य
- देशभर में 50 से ज्यादा पेपरलीक की घटनाएं
- नीट, आर्मी, ज्यूडिशियल परीक्षाएं भी प्रभावित
- राजस्थान में उठाए गए कदम देशभर में मिसाल बने