सोना 5 दिन में ₹5,677 गिरा, चांदी भी ₹25,000 सस्ती

Gold Silver Price Drop, सोना ₹5,677 सस्ता और चांदी ₹25,000 सस्ती हुई।
दिवाली के बाद सोने और चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट।

नई दिल्ली। दिवाली के बाद सोना और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 22 अक्टूबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹3,726 घटकर ₹1,23,907 पर आ गया। वहीं चांदी का दाम एक ही दिन में ₹10,549 गिरकर ₹1,52,501 प्रति किलो पर पहुंच गया।

5 दिनों में ₹5,677 की गिरावट:
सोना अब अपने ऑल टाइम हाई ₹1,29,584 (17 अक्टूबर) से ₹5,677 सस्ता हो चुका है। 20 अक्टूबर को यह ₹1,27,633 था, जबकि अब ₹1,23,907 रह गया है।

चांदी भी रिकॉर्ड हाई से ₹25,599 सस्ती:
14 अक्टूबर को ₹1,78,100 प्रति किलो के उच्च स्तर पर पहुंची चांदी अब ₹1,52,501 रह गई है, यानी ₹25,599 की बड़ी गिरावट।

गिरावट के 3 मुख्य कारण:

  1. सीजनल डिमांड में कमी: दिवाली के बाद सोना-चांदी की खरीद घट गई है।
  2. अमेरिका-चीन तनाव में कमी: ट्रेड वॉर की चिंताओं में नरमी आने से सेफ-हेवन डिमांड घटी है।
  3. प्रॉफिट-टेकिंग: निवेशकों ने हाल की तेजी के बाद मुनाफावसूली की है।

2024 में अब तक सोना ₹47,745 और चांदी ₹66,484 महंगी हुई:
31 दिसंबर 2024 को सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब ₹1,23,907 हो गया। इसी अवधि में चांदी ₹86,017 से बढ़कर ₹1,52,501 प्रति किलो पर पहुंच गई।

सोना खरीदते समय ध्यान रखें:

  • सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें: BIS हॉलमार्क जरूर जांचें।
  • कीमत क्रॉस-चेक करें: खरीदने से पहले IBJA या अन्य विश्वसनीय स्रोत से दरें मिलान करें।