परशुराम कुण्ड यात्रा का गंगापुर सिटी में हुआ भव्य स्वागत

गंगापुर सिटी। परशुराम कुण्ड यात्रा दोपहर को करौली फाटक पर पहुंची, वहां समाज के बाल कृष्ण शर्मा, गोपाल पार्थ एजेंसी, विष्णु गुरु, गोविन्द पाराशर, राजेंद्र सहारिया, दिलीप तिवाड़ी, निर्मल अमरगढिया, धनेश शर्मा ने यात्रा की आगवानी की। वहां से समाज के गणमान्य लोग अपने वाहनों के साथ यात्रा के साथ चले। यात्रा का अनेक जगह विभिन्न संगठनों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया।
मनोरथ सिद्ध बालाजी से शोभायात्रा में भारी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। शोभायात्रा का राजेश गुर्जर पार्षद, धनसिंह मावई, हरिप्रसाद बोहरा पूर्व सभापति, डॉ. एस एन शर्मा, महेंद्र गर्ग के नेतृत्व में अग्रवाल समाज, शत्रुंजय मोटर्स जैन समाज, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, सभापति शिवरतन गुप्ता, सुशील दीक्षित, मनोज बंसल, दीपक सिंघल, महेन्द्र दीक्षित व ओमी कटारिया सहित समस्त पार्षदों के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी गंगापुर सिटी, श्याम सखा मित्र मंडल की ओर से रवि पुजारी, वीरू पुजारी, डॉ. डी सी शर्मा, सैनी समाज से सी. एल. सैनी, वैश्य समाज, गोपाल भाई स्लेट, राजपूत समाज से दीपक नरूका, राजेश आचार्य, संतोष बंसी, नवीन शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में बार एसोसिएशन, चाणक्य परिवार व कांग्रेस पार्टी की ओर से मुकेश देहात, मदन पचौरी व श्याम सलावदिया द्वारा पुष्प वर्षा व जलपान द्वारा स्वागत किया गया।

शोभायात्रा का मनोरथ सिद्ध बालाजी के सामने आरती की गई, जिसमें समाज की सावित्री शर्मा, संगीता बोहरा, आरती शर्मा, राधा दीक्षित, कल्पना शुक्ला, शोभा दीक्षित, सपना शर्मा, अपर्णा पाराशर, नीरज दीक्षित, अंजली शर्मा, ममता अमरगढिय़ा सहित अनेक महिलाओं व पुरुषों ने भगवान की आरती की।
शोभायात्रा में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, संगठन महामंत्री शांतनु पाराशर, यात्रा के संयोजक सियाराम शरण शर्मा व कैलाश तिवारी एवम राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी माधव शर्मा उपस्थित थे।
यात्रा के पश्चात भगवती पैलेस में समाज के सभी लोग एकत्रित हुए, वहां कांग्रेस के पीसीसी सदस्य मुकेश देहात व भाजपा के जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ नागेश लोढ़ी का समाज की ओर से अभिनंदन किया गया। स्थानीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमंत कुमार शर्मा, महामंत्री नरेश शर्मा, उपाध्यक्ष युगल चतुर्वेदी व भंडारी कौशल पाराशर ने सभी स्वागतकर्ताओं का व सर्व समाज के सभी बंधुओं का आभार प्रकट किया।