प्रधान-उप प्रधान ने किया कार्यभार ग्रहण, विकास की जताई प्रतिबृद्धता

-पूर्व विधायक सहित जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
गंगापुरसिटी।
पंचायत समिति की नवनिर्वाचित प्रधान मंजू गुर्जर व उप प्रधान पुष्कर सिंह जाट ने विधि-विधान के साथ गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद पंचायत समिति के सभागार में आयोजित समारोह में प्रधान मंजू गुर्जर ने अपने वार्ड के मतदाताओं व पंचायत समिति सदस्यों का आभार जताया और कहा कि वे समानता के साथ विकास कार्य के लिए काम करेंगी। इसके लिए उन्होंने सभी के सहयोग की अपेक्षा जता कर विकास कार्य के लिए अपनी प्रतिबृद्धता जताई।

पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने भाजपा की जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे दलगत राजनीति से परे जाकर विकास कार्य में विश्वास करते हैं। सभी जनप्रतिनिधि इसी भाव से कार्य करें। उन्होंने विकास योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि पंचायत समिति का प्रांगण बड़ा है, लेकिन अव्यस्थित है। सबकी सहमति से इसे व्यवस्थित व सुन्दर बनाने का कार्य करें। उन्होंने क्षेत्र की चम्बल के पेयजल समस्या को लेकर जनता की परेशानी का उल्लेख करते हुए कहा कि विधायक दस दिन में समस्या का समाधान कराएं, बिजली और कानून व्यवस्था को सहीं नहीं किया तो जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों को जीत की बधाई देते हुए विकास सहित स्वच्छता के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

READ MORE: Railway TRD Department: लच्छी सिंह चौधरी बने यूनियन के सह सचिव

नगर परिषद सभापति शिवरतन गुप्ता ने क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने की बात कही। सरपंच संघ की अध्यक्ष अक्षिता शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के सरपंच विकास कार्य में पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने प्रधान सहित अन्य महिला जनप्रतिनिधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।
उप प्रधान पुष्कर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन भाजपा के जिला महामंत्री मनोज बंसल ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधान, उप प्रधान, जिला परिषद सदस्य पुखराज गुर्जर, रामपति सैनी, छोटेलाल मीना, पंचायत समिति सदस्य परमला सैनी, मौसमी, ममता मीना, रामप्रसाद, लाखन्ती, मौसम बाई, राजेश मीना, पृथ्वीराज मीना, पूरण बैरवा सहित भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, सवाईसिंह, मुकेश सोनी, नगर परिषद उप सभापति वीरू पुजारी, महेन्द्र दीक्षित, मिथलेश व्यास, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, पूर्व सरपंच बद्रीलाल, हेमेन्द्र तिवाडी, पार्षद गोविन्द पाराशर, धनसिंह, भवानी गुर्जर, बबलू चौधरी, नितेश मोदी, रामचरण गुर्जर सरपंच, हरिओम पटेल, धनेश शर्मा, रामकेश छंगा, नरेन्द्र हरसाना आदि मौजूद थे।