Scout-Guide के सेवा कार्यों पर डाला प्रकाश, वार्षिक अधिवेशन आयोजित

गंगापुरसिटी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ गंगापुरसिटी का वार्षिक अधिवेशन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सीबीईईओ मुरारीलाल जांगिड, सहायक जिला आयुक्त स्काउट एवं प्रधानाचार्य देवीलाल मीना सहायक जिला आयुक्त (गाइड) राजेंद्री मीना एव स्थानीय संघ प्रधान घनश्याम रावत के द्वारा मां सरस्वती एव बेडन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण कर अधिवेशन का शुभारंभ किया गया। एडीसी देवीलाल मीना ने स्कार्फ पहना कर अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही स्काउट-गाइड के सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने स्काउटिंग के महत्व पर बताते हुए कहा कि इससे छात्र-छात्राओं में देशभक्ति व स्वावलम्बी बनने की भावना पैदा होती है। कोविड-19 में सेवा कार्य करने वाले स्काउट, गाइड व रोवर रेंजर को स्थानीय संघ की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

READ MORE: भाजपा के जनाक्रोश में फूटा आक्रोश, पेयजल व बिजली समस्या पर उखड़े

सचिव भगवान सिंह भंडारी ने वार्षिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सचिव उमाशंकर शर्मा, सहायक सचिव अशोक कुमार शर्मा वैस, संयुक्त सचिव सरोज रानी शर्मा, संस्था प्रधान प्रतिनिधी प्रधानाचार्य लक्ष्मीचन्द मीना, कोमल चन्द सोनी प्रधानाध्यापक, स्काउटर प्रतिनिधी विमल कुमार गुप्ता, गाईडर प्रतिनिधी सविता वर्मा, कोषाध्यक्ष रामोतार धाकड़, वर्तमान सचिव भगवान सिंह भंडारी का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। प्रधान घनश्याम रावत ने आभार व्यक्त किया।