समाज में गुरू की महत्वपूर्ण भूमिका

गंगापुरसिटी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महानंदपुर ड्योडा में गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्य रजनीश अवस्थी ने सभी शिक्षकों का सम्मान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक का आचरण, शिक्षा, संस्कार व व्यवहार छात्रों के लिए अनुकरणीय होता है। इसलिए उन्हें ब्रह्मा, विष्णु व शिव के रूप में माना जाता है। जिस प्रकार ब्रह्मा निर्माण, विष्णु पोषण व महेश संहार करते हैं। उसी प्रकार गुरू शिष्य के व्यक्तित्व का निर्माण, ज्ञान का सदुपयोग व विकारों का नाश कर शिष्य को मानव जीवन के उद्देश्य पूर्ण करने में समर्थ बनाता है। समाज में गुरू की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान विद्यालय के ओमप्रकाश मीना, निर्मला बाई मीना, हरमन्ती बाई मीना, राजेन्द्र कुमार शर्मा, फैयाज अहमद, कमलेश चंद शर्मा, रमेशचंद माली, हरिओम मीना, रवि कुमार शर्मा, संजय मीना, नाहरसिंह मीना, गिरीश कुमार धाकड़ व बच्चू सिंह मीना उपस्थित थे।