भारत-अमेरिका के कारोबारी रिश्तों पर क्या होगी बाइडेन की नीतियां?

46वें राष्ट्रपति बाइडेन ने पदभार ग्रहण करते ही डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों को पलटने वाले आदेश को जारी कर दिया। बाइडेन ने बुधवार को एक साथ कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। इससे प्रवासी नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। वहीं कई मुस्लिम देशों से यात्रा पर लगाया गया प्रतिबंध भी हटा दिया है। इस सत्ता परिवर्तन पर दुनिया की नजर बनी हुई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि बाइडेन के आने से अमेरिका में आर्थिक नीतियों के मामले में स्थायित्व का एक दौर आएगा। इसका पूरी दुनियां को फायदा होने वाला है।

READ MORE: अमेरिका की पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति बनीं कमला हैरिस, US से लेकर भारत तक जश्न

बाइडेन के सत्ता संभालने से व्यापार के मामले में भारत और अमेरिका रिश्तों में भारी बदलाव देखने को मिलेगा। अमेरिका उन कुछ देशों में से है जिनके साथ भारत का व्यापार ट्रेड पर है। अमेरिका में सत्ता हस्तांतरण के साथ ही ट्रम्प के कोड वाला बैग डिएक्टिवेट कर दिया गया और बाइडेन के पास अमेरिका के परमाणु हथियारों की चाबी आ गई। जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर पद संभाल चुके हैं।
वॉशिंगटन की कैपिटल हिल इमारत में बाइडेन ने शपथ ली है। उनके साथ कमला हैरिस ने भी अमेरिका में इस बार इतिहास रच डाला है। कमला देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनई गई है। वह ऐसी पहली अश्वेत है जो सबसे शक्तिशाली देश में इतने टॉप तक पहुंचने में सफल रही है। राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडेन ने कहा कि यह किसी प्रत्याशी की जीत का जश्न नहीं, लोकतंत्र की जीत का जश्न है। कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथी ली है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US