Indore MYH Hospital Rat Bite Case: नवजात की मौत से मचा हड़कंप, नर्स निलंबित, जांच शुरू

Indore MYH Hospital Rat Bite Case में NICU वार्ड की सुरक्षा में चूक
Indore MYH Hospital Rat Bite Case: नवजात की मौत से मचा हड़कंप, नर्स निलंबित, जांच शुरू

Indore MYH Hospital Rat Bite Case मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवायएच (MYH) में लापरवाही की हद पार हो गई जब NICU में भर्ती नवजात को चूहे ने काट लिया और उसकी मौत हो गई। यह घटना पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

🟨 दो दिन में दो नवजातों को चूहों ने काटा

रविवार और सोमवार को दो नवजातों के हाथ चूहों ने कुतर दिए। दोनों बच्चे NICU में भर्ती थे। पहले मामले को इन्फेक्शन समझा गया, लेकिन दूसरे दिन फिर घटना हुई तो चूहे की मौजूदगी की पुष्टि हुई।

🟨 एक नवजात की मौत, दूसरा घायल

Indore MYH Hospital Rat Bite Case

सोमवार को काटे गए नवजात की हालत बिगड़ गई और मंगलवार को उसकी मौत हो गई। दूसरा बच्चा अभी इलाज में है। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि NICU में एक बड़ा चूहा कई दिनों से सक्रिय था।

🟨 प्रशासनिक कार्रवाई

MGM मेडिकल कॉलेज के डीन ने ड्यूटी नर्स को निलंबित कर दिया है। HOD और अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नर्सिंग अधीक्षक को हटाया गया है और 5 डॉक्टरों की जांच टीम बनाई गई है।

🟨 पेस्ट कंट्रोल कंपनी पर जुर्माना

पेस्ट कंट्रोल कंपनी पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने स्वीकार किया कि आखिरी बार वृहद पेस्ट कंट्रोल पांच साल पहले हुआ था।

Read More : Black Dahlia Murder Case: हॉलीवुड की सबसे रहस्यमयी और डरावनी हत्या

🟨 चूहों की बढ़ती समस्या

Indore MYH Hospital Rat Bite Case

अस्पताल में चूहों की संख्या बढ़ने का कारण मरीजों के परिजनों द्वारा वार्ड में भोजन सामग्री लाना बताया गया है। अब खिड़कियों पर जाली लगाने और 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की जा रही है।