अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: अग्र खेल महोत्सव का हुआ आगाज

अग्रवाल महिला सेवा समिति की ओर से तीन दिन होंगे इन्डोर गेम्स
international women’s day
: गंगापुर सिटी। अग्रवाल धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अग्रवाल महिला सेवा समिति की ओर से खेल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर गुंजन गर्ग रहीं। विशिष्ट अतिथि मधु अग्रवाल (पीलोदा वाले) एवं भावना गोयल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल महिला सेवा समिति की अध्यक्ष रेखा गर्ग ने की।
सवप्रथम अतिथियों ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की मुख्य संयोजक सरोज गर्ग ने बताया कि यह कार्यक्रम 3 दिन तक चलेगा। पहले दिन बैडमिंटन, कैरम, चम्मच दौड़, रस्सी कूद रखा गया। दूसरे दिन 9 मार्च को शतरंज, कुर्सी दौड़, रुमाल झपट्टा गेम्स होंगे। अंतिम दिन 10 मार्च को एक 1 मिनट के गेम एवं रस्साकशी खेल होंगे।
सोमवार को हुए बैडमिंटन के 10 मैच धर्मशाला में कराए गए। कैरम में करीब 50 महिलाओं ने तथा चम्मच दौड़ में 60 महिलाओं ने भाग लिया। रस्सी कूदने मेें 20 महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभी महिलाओं में बड़ा ही उत्साह था।
बैडमिंटन के लिए अंजू मालधानी  को संयोजक बनाया गया। इसी प्रकार रस्सी कूद की संजना मितल, केरम की पुष्पा आर्य , रुमाल झपट्टा की पिंकी गुप्ता, कुर्सी दौड़ की सुमनलता गुप्ता, शतरंज की सरोज व रजनी गुप्ता संयोजक रहीं। एक मिनेट गेम की माया गुप्ता, चम्मच दौड़ की उर्मिला गुप्ता और रस्साकशी की हेमलता गुप्ता संयाजक बनाई गई।

यह भी पढ़ें: Covid 19 Updates: महाराष्ट्र के बजट सत्र में 36 संक्रमित मिलने से हड़कंप, तेजी से बढ़ रहा ग्राफ

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि गुंजन गर्ग ने इस प्रकार के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन आयोजनों से महिलाओं के आगे बढऩे और एक आत्मविश्वास का संचार होने में मदद मिलती है। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अग्रिम जीत की बधाई दी। विशिष्ट अतिथि ने ऐसे आयोजनों से महिला समाज को अपने रोजमर्रा के कामों से समय निकालकर इनमें भाग जरूर लेने की जरूरत बताई। कार्यक्रम समापन पर अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
महिला समिति ने यह भी निर्णय लिया कि खेलों में महिला सेवा समिति की पदाधिकारी भाग नहीं लेंगी।
कार्यक्रम के दौरान महिला सेवा समिति की रजनी गोयल, पुष्पा सिंघल, सरोज गर्ग, उर्मिला, सरला गोयल, पुष्पा गर्ग, संजना मित्तल, अंजू मालधनी, वंदना गर्ग, अनीता मित्तल, पुष्पा आर्य, पदमा, अनीता मित्तल, मधुलता, पिंकी, अल्पना मंगल, सुमन गुप्ता इत्यादि महिला सदस्य मौजूद थीं।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US