International Women’s Day पर होगा खेलों का होगा आयोजन

एडीएम नवरत्न कोली को ज्ञापन सौंपती पूर्व सभापति संगीता बौहरा।

गंगापुर सिटी। महिला उत्थान एवं सशक्तिरण को समर्पित भावना से पूर्व सभापति संगीता बोहरा के नेतृत्व में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर महिला खेल महोत्सव 2021 (Women’s sports festival-2021) का आयेाजन किया जाएगा। पूर्व सभापति संगीता बौहर ने बताया कि महिलाओ के स्वास्थ्य एवं फिटनेस के विचार से इस वर्ष भी उनके द्वारा महिला खेल महोत्सव समिति के सोजन्य से महिला खेल महोत्सव का आयेाजन होगा, जिसमें क्रिकेट, कबड्डी, खो- खो, बैडमिन्टन, टेबिल, रस्साकशी, कुर्सी दौड, ऊंची कूद, लंबी कूद, शतरंज आदि खेलो का आयेाजन कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें: Rail stop program: सतत निगरानी एवं कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

उन्होने बताया कि खेलो में भाग लेने वाली महिलाएं 7014917707, 9664227587, 9782126410 एवं 9413482099 पर संपक कर अपने नाम लिखवा सकती हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 मार्च को एवं समापन 8 मार्च को किया जायेगा। खेल महोत्सव के आयोजन की स्वीकृति के लिए एडीएम नवरत्न कोली को पूर्व सभापति संगीता बौहरा, नीरज दीक्षित, कुसुम गुप्ता, रेनू आर्य, मंजू सिंहल, अंजू हेमनानी, अपर्णा शर्मा, ज्योति शर्मा ने ज्ञापन सौपा।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US