IPL auction 2021: दिनभर सोशल मीडिया पर छाई रही ये खबरें, Twitter पर करती रही ये ट्रेंड

IPL auction 2021: पूरे दिन आज ट्विटर पर कई खबरें ट्रेंड पर रहीं। यूपी के उन्नाव से लेकर इंडिनयन प्रीमियर लीग तक की खबरें सोशल मीडिया पर दिनभर ट्रेंड करती रहीं। इंडिनयन प्रीमियर लीग (IPL auction 2021) के 14वें सीजन के लिए नीलामी चेन्नई में जारी हैं। 292 शॉर्टलिस्टेड प्लेयर्स में से 61 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई गई है। राजस्थान रॉयल्स ने साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है

Up unnao rape case:

वहीं उत्तर प्रदेश का उन्नाव जिला एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाया रहा। असोहा थाना इलाके के बबुरहा गांव के पास एक खेत से 2 नाबालिग दलित लड़कियों के संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें कि उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र के बबुराह गांव में चारा लाने खेत में गई तीन नाबालिग दलित लड़कियां एक साथ बंधी हुई मिली थीं। इस घटना के बाद लड़कियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरी को गंभीर हालात में रीजेंसी अस्पातल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: Unnao Case: शुरुआती पोस्टमार्ट रिपोर्ट में हुई पुष्टि, दोनों लड़कियों के शरीर में मिला जहर

मीडिया खबरों के अनुसार, पीड़ित परिवार को नजरबंद कर दिया गया है। यह न्याय के कार्य में बाधा डालने वाला काम है। आखिर परिवार को नजरबंद करने से सरकार को क्या हासिल होगा। उन्नाव जनपद के 9 थानों की पुलिस फोर्स गांव में तैनात की गई है। पीड़िता के गांव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US