21 जनवरी के पेपर-1 से पहले jeemain.nta.nic.in पर मिलेगा हॉल टिकट, स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस जानें
नई दिल्ली। JEE Main 2026 परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन जनवरी सेशन 1 का एडमिट कार्ड 17 जनवरी को किसी भी समय जारी किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 21 जनवरी 2026 को पहले पेपर में है, उन्हें सलाह दी जाती है कि बिना देरी किए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड सिर्फ परीक्षा में प्रवेश के लिए ही जरूरी नहीं होता, बल्कि इसमें परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट टाइमिंग और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए होते हैं।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। वेबसाइट के होमपेज पर “JEE Main Admit Card 2026” का लिंक एक्टिव होगा। इस पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट भी निकाला जा सकता है।
JEE Mains 2026 Admit Card Step By Step Process
- सबसे पहले आपको जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा.
- यहां होमपेज पर ही लेटेस्ट नोटिफिकेशन में एडमिट कार्ड शो हो जाएगा.
- जेईई मुख्य परीक्षा जनवरी एडमिट कार्ड का लिंक दिखेगा और उस पर क्लिक करें.
- इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जहां उम्मीदवार को अपनी लॉगिन डिटेल्स एंटर करनी होगी.
- रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर एंटर करें, जन्मतिथि और अन्य डिटेल्ट को भी एंटर करके लॉगिन कर लें.
- इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा जिसमें परीक्षा से संबंधित जानकारी देख पाएंगे.
- नाम, रोल नंबर, परीक्षा का समय, एग्जाम सेंटर और अन्य डिटेल्स हॉल टिकट में देख सकेंगे.
- डाउनलोड पर क्लिक के साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा और वहां से प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं.
- जानकारी के लिए बता दें कि अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती होती है या किसी अन्य तरह गड़बड़ी दिखे तो इसके लिए शिकायत कर सकते हैं.
छात्रों को सलाह है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें नाम, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट की जानकारी अच्छे से जांच लें। यदि किसी तरह की गलती नजर आती है तो तुरंत NTA हेल्पलाइन नंबर 011-69227700 / 011-40759000 पर संपर्क कर सुधार कराएं। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।
READ MORE: प्री-प्राइमरी में भी लागू होगा RTE, हाईकोर्ट ने एंट्री लेवल से 25% प्रवेश अनिवार्य किया
