रिहाना, ग्रेटा के बाद किसानों के समर्थन में उतरीं कमला हैरिस की भांजी, जानें क्या बोलीं

दिल्ली से सटी सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली हिंसा के बाद फिर से किसान लगातार दिल्ली कूच कर रहे हैं। अब ये आंदोलन दुनियाभर में सुर्खियां बटोरने लगा है।

रिहाना ने लिखा है कि इस बारे में कोई बात क्यों नहीं कर रहा है। इसके बाद से इंटरेनशनल सेलेब्रिटी लगातार किसान आंदोलन के समर्थन में अपनी राय दे रहे हैं। स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेट थनबर्ग ने भी किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है।
ग्रेटा ने ट्वीट कर लिखा है हम किसान आंदोलन साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। किसानों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली से सटे इलाकों में बैन किए गए इंटरनेट की खबरों को ग्रेटा और रिहाना ने शेयर किया है।
मीना हैरिस ने ट्वीट कर लिखा है कि यह कोई संयोग नहीं है कि एक महीने में दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र पर हमला हुआ था। अब हम सबसे बड़ी आबादी वाले लोकतंत्र पर हमला होते देख रहे हैं। ये एक दूसरे से जुड़ा हुआ है।
रिहाना के ट्वीट पर कंगना रानौत ने लिखा है कि कोई भी किसान आंदोलन के बारे में बात नहीं कर रहा है क्योंकि वे किसान नहीं, आतंकवादी है जो भारत को तोड़ने की कोशिश में लगे हैं। उनका मकसद है कि चीन हमाने राष्ट्र पर कब्जा जमा सके। हम अपने राष्ट्र को ऐसे नहीं बेच रहे हैं जैसे तुम डमी लोग करते हो।