लहरिया महोत्सव: अग्रवाल समाज की महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

गंगापुर सिटी। जिला अग्रवाल महिला मण्डल एवं तहसील महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में लहरिया महोत्सव का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष रेखा गर्ग, तहसील अध्यक्ष रीना मित्तल, जिला महामंत्री रेनु आर्य ने बताया कि मण्डल की सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कैटवॉक रहा, जिसमें सभी महिलाओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। सभी महिलाएं इस कार्यक्रम में लहरिया पहनकर पहुंची। सभी महिलाओं ने सावन व तीज के गीतों पर नृत्य किया और खूब मस्ती की। सम्पूर्ण कार्यक्रम में भरपूर मनोरंजन किया। मण्डल की संरक्षक सरोज गर्ग ने कैटवॉक कार्यक्रम की शुरूआत की।
कार्यक्रम में गंगापुर सिटी की महिलाओं के अलावा बामनवास की महिला मण्डल अध्यक्ष व सदस्य भी मौजूद रहीं। इसमें कैटवॉक की विजेता सुमन गुप्ता, अर्चना गुप्ता, शालू बामनवास, मनीषा रहीं।
नृत्य मे सोनिया अग्रवाल व रेनु गुप्ता विजेता रही। चुटकले में सरोज गर्ग व मंजू मंगलम ने बाजी मरी। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।