लायंस क्लब गरिमा की सदस्य पूजा मंगलम् ने स्कूली बालिकाओं संग मनाया जन्मदिन

दीपावली उपहारों से खिली नन्हें चेहरों पर मुस्कान

गंगापुर सिटी। सेवा, स्नेह और संवेदना का सुंदर संगम उस समय देखने को मिला जब लॉयंस क्लब गंगापुर सिटी गरिमा की सक्रिय सदस्य लॉयन पूजा मंगलम् ने अपना जन्मदिन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कल्याणजी गेट की छात्राओं के बीच मनाया। विद्यालय परिसर में बालिकाओं की मुस्कान और उत्साह ने इस अवसर को अविस्मरणीय बना दिया।
कार्यक्रम में अक्टूबर माह में जन्मी सभी स्कूली बालिकाओं ने भी लॉयन पूजा मंगलम् के साथ केक काटा और सामूहिक रूप से जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं। दीपावली के शुभ अवसर पर लॉयन पूजा मंगलम् की ओर से प्रत्येक बालिका को दीपक भेंट किए गए, जिससे उनके चेहरे पर खुशियों की रौशनी झिलमिला उठी।
लियो क्लब अध्यक्ष लियो यश अग्रवाल द्वारा बालिकाओं को पटाखे वितरित किए गए। वहीं बालाजी ट्रेडर्स, लॉयन शशिकांत शुक्ला, लॉयन विमल अग्रवाल और लॉयन अंकुश सिंघल की ओर से 50-50 नवीन ड्रेसें छात्राओं को वितरित की गईं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय सिंह गुर्जर ने विद्यालय में पेयजल की गंभीर समस्या की जानकारी साझा की। सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन पंकज कुमार गुप्ता (मंगलम्) ने इस समस्या के समाधान हेतु 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की, जिसे उपस्थित सभी ने सराहा।
प्रधानाचार्य ने लॉयंस क्लब गरिमा और लियो क्लब गंगापुर सिटी गरिमा के इस मानवता से परिपूर्ण आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना दोनों को सशक्त करते हैं।
इस अवसर पर लॉयंस क्लब गरिमा सचिव लॉयन वीरेन्द्र कुमार आर्य, प्रशासक लॉयन डॉ. आशीष कुमार शर्मा, लॉयन ओम प्रकाश अग्रवाल, लॉयन मुकेश राजाराम मीना, लॉयन शशिकांत शुक्ला, लॉयन कृष्ण कुमार मित्तल, लॉयन विनोद कुमार गुप्ता, लॉयन हिना गौतम, लॉयन पूजा खण्डेलवाल, लॉयन रेनु आर्य, लियो संकेत गर्ग, लियो जितेंद्र सोनी सहित विद्यालय का समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि लॉयंस क्लब गरिमा केवल सेवा संगठन ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, प्रकाश और प्रेरणा का सशक्त माध्यम है।