ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में साहित्यकार ‘मनीष माना’ हुए सम्मानित

गंगापुर सिटी। प्रणेता साहित्य संस्थान, दिल्ली की ओर से आयोजित ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में गंगापुर सिटी के साहित्यकार ‘मनीष माना’ की उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए ‘प्रणेता काव्य साधक सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
इसमें रामायण से प्रेरित प्रसंग राम-भरत मिलाप पर काव्य पाठ किया गया।
प्रणेता साहित्य संस्थान के संस्थापक व वरिष्ठ साहित्यकार एस. जी. एस. सिसोदिया, अध्यक्ष सुषमा भण्डारी, सचिव डॉ. भावना शुक्ल ने मनीष माना को सम्मानित करते हुए कहा कि हम गौरवान्वित हैं। संस्थान आपके सुखद सृजनशील एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। कार्यक्रम में देश के जाने-माने साहित्यकारों भी हिस्सा लिया।