TAFE MD पद्मश्री मल्लिका श्रीनिवासन का 67वां जन्मदिन समारोह मनाया

गंगापुर सिटी. TAFE ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, पद्मश्री श्रीमती मल्लिका श्रीनिवासन का 67वां जन्मदिन 19 नवंबर को गंगापुर सिटी स्थित गहलोत ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड में विशेष समारोह के रूप में मनाया गया।
TAFE परिवार और किसानों के बीच लोकप्रिय इस अवसर को बेहद गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित किया गया।

गहलोत ट्रैक्टर्स के निदेशक C. L. Saini ने बताया कि“श्रीमती मल्लिका श्रीनिवासन का जन्मदिन हम हर वर्ष मनाते हैं, क्योंकि वह सिर्फ एक उद्योगपति नहीं, बल्कि किसानों के विकास और भारतीय कृषि प्रौद्योगिकी के उत्थान की प्रेरक शक्ति हैं।”

इस वर्ष कार्यक्रम की खासियत रही- केक काटकर जन्मदिन समारोह मनाना और 8 किसानों को ट्रैक्टर की चाबियाँ सौंपना, जो किसानों के लिए किसी बड़े उपहार से कम नहीं था।

समारोह में किसानों का उत्साह देखने लायक था, क्योंकि TAFE ट्रैक्टर और मशीनरी वर्षों से भारतीय कृषि को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते आए हैं।

इस मौके पर गहलोत ट्रैक्टर्स के जनरल मैनेजर महेश सैनी, एरिया मैनेजर (सर्विस) मनीष सिंघल, कंपनी के स्टाफ सदस्य और स्थानीय किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पद्मश्री मल्लिका श्रीनिवासन को दीर्घायु, स्वास्थ्य और सफलता की शुभकामनाएँ दीं।

TAFE की ओर से किसानों के लिए किया गया यह आयोजन सामाजिक जिम्मेदारी और किसान-हित की गहरी भावना को दर्शाता है।