माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद टाक और मंत्री जोगाराम पटेल शुक्रवार को जोधपुर दौरे पर

हरियाणा. के मुख्यमंत्री नायब सैनी शुक्रवार को जोधपुर दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12:45 बजे नई दिल्ली से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे रामबाग स्थित माली संस्थान में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2:15 बजे सुमेर स्कूल में आयोजित समारोह में शामिल होकर वे 3:30 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।

श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक भी शुक्रवार को जोधपुर पहुंचेंगे। वे दोपहर 4 बजे गोरा होटल के पास स्थित श्रीयादे माता पावन धाम में जागरूकता शिविर में भाग लेंगे। शाम 6:30 बजे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार सुबह 9 बजे पाली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read More: सीकर में मजदूर इरफान अली की संदिग्ध मौत पर बवाल

संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी शुक्रवार को जोधपुर दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12:05 बजे देसुरिया बिश्नोईयान ग्राम पंचायत कड़वड़ में आयोजित सत्रारंभ वाक्पीठ में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 6:30 बजे तक विधानसभा क्षेत्र लूणी में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम 7:15 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।