करौली। Medical Depatment:. जिला मुख्यालय पर परिवार कल्याण साधनों व कोविड वैक्सीनेशन पर यूएनएफपीए के सहयोग से एक दिवसीय आमुखीकरण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेशचंद मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने पर जोर दिया। आमुखीकरण में परिवार कल्याण साधन पीपीआईयूसीडी, गर्भ निरोधक गोलियां, अंतरा इंजेक्शन, नसबंदी और एनएसवी की प्रदायगी की स्थिति में सुधार के लिए किए जाने वाले प्रयासों और संसाधनों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट एवं वित्तीय स्वीकृतियों का समयानुसार उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर आरसीएचओ डॉ. जयन्तीलाल, डिप्टी सीएमएचओ (प.क.) डॉ. सतीशचंद मीना, डीपीएम आशुतोष पांडेय, डीएनओ रूपसिंह धाकड़, सीएचसी व पीएचसी प्रभारी सहित यूएनएफपीए से मनीष मौजूद थे।
Related Articles
धर्म/ज्योतिष
GANGAUR: गंगापुर सिटी में दूसरे दिन भी निकली गणगौर की सवारी
मार्ग में कई जगह हुआ स्वागत-सत्कार, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन गंगापुर सिटी। गणगौर पर्व के उपलक्ष्य में गंगापुरसिटी में शनिवार को दूसरे दिन भी नगर परिषद की ओर से गणगौर (Gangaur) की सवारी निकाली गई। […]
धर्म/ज्योतिष
Dev Saptami: रात्रि जागरण व मेले का होगा आयोजन
-गुर्जर समाज की बैठक में तैयारियों पर की चर्चागंगापुरसिटी। जयपुर रोड पर हिंगोट्या स्थित देवनारायण मंदिर पर देवसप्तमी (Dev Saptami) के उपलक्ष्य में 12 सितम्बर को रात्रि जागरण होगा। साथ ही 13 सितम्बर को गुर्जर […]
राजस्थान न्यूज
सचिन पायलट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर 6 को
गंगापुरसिटी। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन के जन्म दिन के उपलक्ष्य में 6 सितम्बर सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित होगा। संयोजक हरगोविन्द कटारिया ने बताया कि कल्याणजी मंदिर के समीप बजाजा मैरिज होम […]
