MG मोटर्स की कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, Gloster पर 4 लाख तक का फायदा

नई दिल्ली, अगस्त 2025।
अगर आप इस गणेश चतुर्थी 2025 पर नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। MG Motor इंडिया ने अपनी कई कारों पर आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी अपनी फ्लैगशिप SUV MG Gloster पर 4 लाख रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है। आइए जानते हैं किन कारों पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है और उनके खास फीचर्स क्या हैं।

MG Comet EV Offer

MG Comet EV, देश की सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। इस पर 56 हजार रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4.99 लाख है।

  • इसमें कंपनी ने Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल भी दिया है।
  • बैटरी रेंट: ₹3.1 प्रति किलोमीटर।
  • सेफ्टी फीचर्स: फ्रंट एयरबैग्स, ABS+EBD, ESC, HHA, TPMS और रिवर्स पार्किंग कैमरा।

Read More: “एक पेड़ मां के नाम”, “हरियालो राजस्थान” अभियान, आमजन ने बनाया रिकॉर्ड

MG ZS EV Offer

गणेश चतुर्थी स्कीम के तहत MG ZS EV पर ₹1.34 लाख तक की छूट मिल रही है।

  • एक्स शोरूम कीमत: ₹13 लाख से शुरू।
  • बैटरी चार्ज मॉडल: ₹4.5 प्रति किलोमीटर।
  • फीचर्स: 7-इंच डिजिटल क्लस्टर, 10.1-इंच टचस्क्रीन और 75+ कनेक्टेड फीचर्स।

MG Astor Offer

ICE पावर्ड SUV MG Astor पर भी कंपनी ने ₹1.10 लाख तक की छूट दी है।

  • नई कीमत: ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम)।
  • सेफ्टी फीचर्स: 6 एयरबैग्स, ABS, ESC, HHA और 360° कैमरा।