नंदोत्सव का आयोजन 8 को

गंगापुरसिटी। अग्रवाल महिला सेवा समिति के तत्वावधान में 8 सितम्बर को दोपहर 2 बजे अग्रवाल धर्मशाला में नंदोत्सव आयोजित होगा।
महामंत्री वंदना गर्ग ने बताया कि समिति अध्यक्ष रेखा गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। इस दौरान उत्सव की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं अनीता मित्तल की ओर से रहेगी। इस मौके पर शारदा आर्य, सरला गोयल, प्रमिला, सुनीता अग्रवाल, संजना मित्तल, कृष्णा देवी, पिंकी गुप्ता, माया जिंदल, सुमन गुप्ता आदि सदस्य महिलाएं उपस्थित थी।

रामकथा में भक्ति से सरोबार हुए श्रद्धालु

गंगापुरसिटी। क्षेत्र के हबीबपुर गांव के हनुमानजी मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय राम कथा का समापन हुआ। इस दौरान कथा वाचक विष्णु शरण शास्त्री ने राम जन्म, राम विवाह, भरत मिलन, सीता हरण, रावण मरण जैसे अनेक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। साथ ही गाय माता का महत्व बताते हुए प्रत्येक घर में गाय पालने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने सातों दिन भक्ति भाव के साथ कथा का श्रवण किया। समापन दिवस को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को धर्मलाभ प्राप्त किया। इस मौके पर सजीव झांकियां भी सजाई गई।