
उदयपुर में हुआ महिला मिलन 2025 का भव्य आयोजन
गंगापुर सिटी। मातृशक्ति को सशक्त बनाने और समाज में आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद द्वारा 14 सितम्बर को उदयपुर के Solitaire रिजॉर्ट में ‘नारी शक्ति का उत्सव – महिला मिलन 2025’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंजीयन से हुआ। इसके बाद ‘इतिहास का दर्शन’ और ‘नारी के आत्मविश्वास की कहानी’ प्रस्तुत की गई।
प्रथम सत्र ‘आध्याश्री’: उपमुख्यमंत्री एवं राजपरिवार की सदस्य राजकुमारी दिया कुमारी ने नारी सशक्तिकरण पर विशेष विचार साझा किए। द्वितीय सत्र ‘स्वयंपूर्णा’: चिकित्सा, न्याय व शिक्षा विभाग के विशेषज्ञों ने अनुभव साझा किए। तृतीय सत्र ‘उत्संगिनी’: महिला नेतृत्व एवं आत्मबोध पर प्रेरक विचार रखे गए। अंतिम सत्र ‘उदितायिनी’: प्रांत एवं श्रेष्ठ शाखाओं के साथ प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गूगल फॉर्म आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर सिटी से 6 सदस्यीय दल ने कार्यक्रम में भाग लिया:
- राजेन्द्र खारवाल – शाखा अध्यक्ष
- निर्मला खारवाल – महिला प्रमुख
- ममता खण्डेलवाल – सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी
- अरविन्द खण्डेलवाल – शाखा सम्पर्क प्रमुख
- कैलाश चन्द BTC – सदस्य
- कुशला खूंटेटा – सदस्य
शाखा की महिला प्रमुख निर्मला खारवाल ने बताया कि सामाजिक जागरूकता और सशक्त नारी सृजन हेतु गंगापुर सिटी शाखा भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय रूप से कार्य करती रहेगी।