भारत विकास परिषद गंगापुर सिटी द्वारा नगर स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित

गंगापुर सिटी। भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर सिटी द्वारा नगर स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, डिबस्या में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन से हुई।

निर्णायक के रूप में श्रीमती आशा मीणा (टीजीटी चित्रकला, केंद्रीय विद्यालय) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में परिषद के गतिविधि संयोजक संस्कार गोविंद दीक्षित (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी), शाखा सचिव रामदयाल मीणा, प्रकल्प प्रभारी संजेश अग्रवाल सहित अश्विनी गुलाटी, मदन मोहन आर्य, अनिल कुमार डांस, राजेश कुमार गुप्ता, विनय कुमार गुप्ता, केशव दास गुप्ता, सतीश चंद शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, रेखा गुप्ता, विजय कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

प्रतियोगिता संस्कृत व हिंदी विषय पर आधारित रही। तीन विद्यालयों ने भाग लिया। मूल्यांकन 100 अंकों पर आधारित था और प्रत्येक टीम को 7 मिनट का समय दिया गया। गतिविधि संयोजक संस्कार गोविंद दीक्षित (सेवानिवृत्ति जिला शिक्षा अधिकारी) ने भारत विकास परिषद के बारे में जानकारी दी और राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान परिषद के सभी सदस्यों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। मॉडल स्कूल के कार्यवाहक संस्था प्रधान केशव दास गुप्ता व निर्णायक श्रीमती आशा मीणा द्वारा परिणाम दिया गया

प्रतियोगिता परिणाम

  • प्रथम स्थान: स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, डिबस्या
  • द्वितीय स्थान: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मालियों की चौकी अमरगढ़
  • तृतीय स्थान: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डिबस्या

विजेता टीमों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें आगामी प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता (5 अक्टूबर 2025, गंगापुर सिटी) में भाग लेने का निर्देश दिया गया।