भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर सिटी द्वारा नवरात्र महोत्सव एवं संस्कृति सप्ताह कार्यक्रम का भव्य आयोजन

डांडिया नृत्य, कन्यापूजन और देवी स्वरूप प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया, 80 से अधिक महिलाओं की सहभागिता, सांस्कृतिक झलकियां रही आकर्षण का केंद्र

गंगापुर सिटी। भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर सिटी द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को रूकमणी मेरिज होम, गंगापुर सिटी में भव्य नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र खारवाल, प्रांत पदाधिकारी स्वाती शर्मा एवं सीता गुप्ता सहित महिला संयोजक मंडल ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं वंदे मातरम् गान के साथ किया।

इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न शाखाओं की महिला पदाधिकारियों का तिलक एवं दुपट्टा उड़ा कर स्वागत किया गया। शाखा सचिव रामदयाल मीना ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में डांडिया नृत्य और कन्यापूजन मुख्य आकर्षण रहे। लगभग 20 महिलाओं ने अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। विशेष रूप से 21 कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार, दक्षिणा एवं प्रसादी भेंट की गई।

कार्यक्रम में निर्मला खारवाल ने गरबा नृत्य, ममता डांस व मंजू पीतलिया ने राधा-श्याम डांडिया प्रस्तुति, जबकि पूजा गुप्ता, प्रियंका सोनी, रिंकी मित्तल एवं अन्य ने सामूहिक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी दौरान कृष्ण से संबंधित प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

सांस्कृतिक विविधता को रंगोली प्रतियोगिता ने और भी रंगीन बनाया, जिसे ज्योति गुप्ता व रेखा गुप्ता ने सजाया। मंच संचालन मंजू पीतलिया और रेणु गुप्ता ने बखूबी किया।

कार्यक्रम में संतोष खंडेलवाल, राधा दीक्षित, अनिल डांस, अरविंद खंडेलवाल, मदन मोहन आर्य, अश्वनी गुलाटी, कैलाश चंद मित्तल, विमल कुमार गुप्ता सहित लगभग 80 से अधिक महिला सदस्य शामिल हुईं।

शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र खारवाल और प्रभारी ममता डांस का विशेष सम्मान किया गया। अंत में जन गण मन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा सभी ने सामूहिक भोजन का आनंद लिया।

यह आयोजन महिला प्रमुख निर्मला खारवाल एवं संयोजक मंडल के नेतृत्व में बेहद सफल और सराहनीय रहा।