जिले में अधिकारियों ने किया नरेगा कार्यो का निरीक्षण

सवाई माधोपुर। जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार  जिले में अभियान के रूप में नरेगा कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा समस्त उपखंड अधिकारियों, विकास अधिकारियों, पंचायत प्रसार अधिकारी, सहायक अभियंता कनिष्ठ अभियंता तथा कनिष्ठ तकनीकी सहायकों के माध्यम से सभी पंचायत समितियों में विभिन्न ग्राम पंचायतों में नरेगा के कार्य चल रहे हैं उनका आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सभी सातों ब्लॉक में सैकड़ों कामों का लगभग 80 अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान लोगों को कार्यस्थल पर ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। जहां जहां हाथ धोने का साबुन या सैनिटाइजर नहीं मिले वहां उन्हें भविष्य इन्हें  रखने हेतु निर्देशित किया । छाया पानी की व्यवस्था हेतु भी निर्देशित किया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए आवश्यक सामान्य दवाइयों का बॉक्स भी रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।