पंडित उपाध्याय का गंगापुर सिटी से जुड़ाव गौरव की बात

गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनसंघ भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि नसिया कॉलोनी स्थित पंडित दीनदयाल बाल उद्यान में मनाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर रहे। अध्यक्षता भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष गिरधारी सोनी ने की।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं व वार्डवासियों द्वारा पंडित जी के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम सिंह खटाना ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित उपाध्याय देश में अंतिम स्तर के व्यक्ति तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुँचाने के पक्षधर थे।
पूर्व विधायक गुर्जर ने कहा कि पण्डित उपाध्याय का हमारे शहर से जीवन के स्वर्णिम क्षणों का जुड़ाव रहा है, यह हम सभी शहरवासियों के लिये गौरव की बात है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को पंडित उपाध्याय के सिद्धांतों को अपने जीवन मे आत्मसात करना चाहिए।
भाजपा शहर मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बाल उद्यान के पुनरुद्धार, रंग-रोगन व अन्य व्यवस्थाओं के लिए पूर्व विधायक गुर्जर द्वारा पार्षद व वार्डवासियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय बाल उद्यान विकास समिति बनाने के निर्देश देते हुए नगरपरिषद सभापति शिवरतन गुप्ता से तत्काल ही दूरभाष पर बात कर बाल उद्यान की व्यवस्थाओं को लेकर आग्रह किया गया, जिस पर सभापति द्वारा पूर्णरूपेण सकारात्मक रूप से आश्वस्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनोज बंसल ने किया। शहर मण्डल अध्यक्ष गिरधारी सोनी ने सभी भाजपाईयों व वार्डवासियों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित, स्थानीय पार्षद रामबाबू शर्मा, कमलेश महावर, एडवोकेट नवीन शर्मा, सूरजमल जाट, एडवोकेट अनिल दुबे, प्रदीप सरकार पूर्व पार्षद अरविंद प्रजापत, पार्षद रवि गोठवाल, घनश्याम गुर्जर, गीतांशु जोशी, प्रवीण सहित बड़ी संख्या में भाजपाई व गणमान्य वार्डवासी उपस्थित रहे।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US