
गणेश उत्सव के बीच हादसा
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का माहौल है। इसी बीच मुंबई से सटे विरार में बड़ा हादसा हो गया।
इमारत का हिस्सा गिरा
विरार ईस्ट में स्थित रमाबाई अपार्टमेंट की चौथी मंजिल का हिस्सा देर रात ढह गया। कई लोग फंस गए।
जन्मदिन की पार्टी बनी हादसे का शिकार
घटना के समय चौथी मंजिल पर एक बच्ची का जन्मदिन मनाया जा रहा था। पार्टी में कई मेहमान मौजूद थे।
Read More : चिकित्सा इतिहास में सफलता: इंसान के शरीर में सूअर के फेफड़ों का ट्रांसप्लांट
मरने वालों की संख्या
अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों की संख्या अधिक होने की आशंका जताई जा रही है।
राहत और बचाव कार्य जारी
हादसे की सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान जारी है।
मलबे में लोग फंसे
अधिकारियों का कहना है कि मलबे में 15 से 20 लोग फंसे हो सकते हैं। उन्हें निकालने की कोशिश जारी है।