पौधरोपण: हरियाली का दिया संदेश

गंगापुरसिटी। सावन के माह और मानसून के दौर में क्षेत्र में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं. 10 में ट्री गार्ड सहित 20 पौधे लगाए गए। इस मौके पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य देवीलाल मीना, व्याख्याता रूपसिंह मीना सहित विद्यालय स्टाफ हरिनारायण मीना, राजेन्द्र मीना, प्रियंका गुप्ता, विवेक दाधिच आदि मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक महेशपाल सिंह जादौन ने अतिथियों का आभार जताया।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत बाढ़ कलां के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। सरपंच मगन बाई, महेश बैरवा, एलडीसी अंजना, गार्ड पिंकी राजपूत आदि ने परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही पौधों के देखरेख की जिम्मेदारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायत के नागरिकों से एक-एक पौधा अवश्यक लगाने की अपील कर पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी और बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना आवश्यक हैं। सभी को बढ़चढ़ कर पौधरोपण करना चाहिए।
पौधारोपण 31 को
भारत विकास परिषद् गंगापुर सिटी की ओर से 31 जुलाई सुबह 7 बजे टंकी वाले हनुमान जी मंदिर पर पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया है। यह जानकारी परिषद् सचिव अरविन्द खण्डेलवाल ने दी।