सद्भावना दिवस की दिलाई शपथ

गंगापुरसिटी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयन्ती के उपलक्ष्य में सद्भावना दिवस पर गुरुवार को सरकारी अधिकारी कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई गई। मिनी सचिवालय में सहायक प्रशासनिक अधिकारी जयन्त दीक्षित ने कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ ग्रहण कराई। इसके अलावा अन्य कार्यालयों में भी शपथ ग्रहण कराई गई। गौरतलब है कि 30 अगस्त को मोहर्रम का अवकाश होने के कारण गुरुवार को शपथ ग्रहण कराई गई।