
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान चरम पर है। दरभंगा में विपक्ष की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का उपयोग किए जाने पर भाजपा ने शुक्रवार को पटना में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक के बाद महिलाओं के लिए नई रोजगार योजना की घोषणा कर सियासी संतुलन साधने की कोशिश की।
दरभंगा विवाद
- कांग्रेस मंच से पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां के लिए अपशब्दों का उपयोग
- आरोपी रफीक उर्फ राजा को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना को “घोर निंदनीय” बताया
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी विपक्षी नेताओं की आलोचना की
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की घोषणा
- हर परिवार की एक महिला को ₹10,000 की पहली किस्त
- 6 माह बाद आकलन के आधार पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता
- सितम्बर 2025 से बैंक खातों में राशि का हस्तांतरण शुरू
- ग्रामीण विकास विभाग करेगा योजना का संचालन
- महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित होंगे
Read More : रुद्रम-4: भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल से दुश्मन को सेकंडों में जवाब
❗ SIR के तहत 3 लाख लोगों को नोटिस
बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत 3 लाख से अधिक संदिग्ध नागरिकता वाले मतदाताओं को नोटिस भेजा गया है। इसमें किशनगंज, पूर्णिया, चंपारण, अररिया, सहरसा और मधुबनी जैसे जिले शामिल हैं।