ब्राह्मण समाज होली मिलन समारोह की तैयारी बैठक 19 को

गंगापुर सिटी। चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी की ओर से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। चाणक्य परिवार के समन्वयक हेमन्त कुमार शर्मा ने बताया कि इस भव्य आयोजन की प्रारंभिक बैठक शुक्रवार को विजय लक्ष्मी ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को लेकर प्रारंभिक चर्चा हुई, जिसमें 19 फरवरी को होली मिलन समारोह की तैयारी बैठक विजय लक्ष्मी ऑडिटोरियम में दोपहर 1 बजे आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। आगामी बैठक में आयोजन की तिथि व स्थान की घोषणा की जाएगी।
बैठक में श्याम सेवा, सुरेश शर्मा, देवेन्द्र पाठक, बाल कृष्ण शर्मा, सुशील दीक्षित, रमेश तिवारी, विष्णु गुरु, दिलीप तिवारी, गोविन्द पाराशर, जितेंद्र शर्मा, राजेंद्र सहारिया, मोहन शर्मा, निर्मल अमरगढिया, युगल चतुर्वेदी, नरेश शर्मा, कौशल पाराशर, सावित्री शर्मा, शारदा शर्मा, सपना शर्मा, धनेश शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।